फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल विहार पर्व की तैयारियां तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष ने देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। आगामी 22 सितंबर को होने वाले जल विहार पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने पार्षदों के साथ नदी घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने घाट व भगवान के विमान के आगमन मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व श्रद्धालु सुविधा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने बताया कि डोल ग्यारस बड़ा आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने विमान मार्गों पर कचरा-गंदगी न हो, चूना डले और पर्याप्त प्रकाश रहे, यह सुनिश्चित करने को कहा। विमान विराजमान स्थल के कार्य भी जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम व्यवस्थित करने के लिए नगर पंचायत ने टीम गठित कर जिम्मेदारियां तय की हैं। इस दौरान सुरेंद्र राय, पार्षद प्रतिनिधि उमाशंकर त्यागी सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पुनर्लेखन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें