फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोडवेज डिपो में डीजल पंप लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। परिवहन निगम की रोडवेज डिपो में जल्द ही डीजल पंप स्थापित किया जाएगा। वन विभाग से एनओसी मिलते ही डीजल पंप लगाया जाएगा।

रोडवेज डिपो का भवन बनकर तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था ने भवन हस्तांतरित कर दिया है। अधिकारियों ने रोडवेज डिपो के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। झांसी-ललितपुर रूट पर मध्यप्रदेश की सीमा पड़ने के चलते परमिट का पेच फंसा हुआ है। विभाग ने इलेक्ट्राॅनिक बसें चलाने की तैयारी शुरू की है। डीजल से संचालित बसों को डिपो से ही ईंधन मुहैया कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन




डिपो में डीजल पंप का निर्माण पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। डीजल टैंक व पंप लगाए जाने का कार्य शेष है। इसके लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


-



रोडवेज डिपो में बसों को डीजल उपलब्ध कराने के लिए पंप स्थापित होना है। वन विभाग से एनओसी मिलने पर डीजल पंप लगाया जाएगा।

- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें