फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रयागराज के लिए चलाई एक और कुंभ मेला विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। महाकुंभ जाने के लिए मंगलवार को ललितपुर से एक और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। भीड़ बढ़ने की स्थिति में रात साढ़े नौ बजे दूसरी ट्रेन भी चलाने की तैयारी की गई।

10 दिनों से लगातार भीड़ बढ़ने पर ललितपुर स्टेशन से ही कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ की शुरुआत में प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को बीना से प्रयागराज छिवकी के लिए चलाया जा रहा था, लेकिन ललितपुर में ही भारी संख्या में भीड़ स्टेशन पर एकत्रित होने के चलते अब यह ट्रेन शाम को साढ़े सात बजे ललितपुर से ही कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन




अब कुछ दिनों से रोजाना दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन ललितपुर स्टेशन से किया जा रहा है। कई बार तो भीड़ बहुत ज्यादा होने पर शाम से देर रात तक तीन ट्रेनों का भी संचालन किया गया। बीते सोमवार को भी कुंभ जाने के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। मंगलवार को भी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से रात करीब आठ बजे एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया, जिससे 1200 से अधिक श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुए। जबकि, बहुत से श्रद्धालु रह गए। वे दूसरी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में इंतजार करते रहे।

-



शौचालय के गेट के पास फर्श पर बैठकर की यात्रा : कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में भारी भीड़ होने के चलते यात्री शौचालय के गेट के पास फर्श पर बैठकर यात्रा करते रहे। कई महिलाएं बच्चों को लेकर फर्श पर बैठी दिखाई दीं। बहुत से यात्री गेटों के पास लटके रहे। एक डिब्बे में दो सौ से ढाई सौ यात्री देखे गए।
विज्ञापन


-



टीटीई, जीआरपी यात्रियों को बैठाती नजर आई : स्टेशन पर भीड़ अधिक होने पर लगातार यात्रियों को ट्रेन की सूचना दी जाती रही, जबकि टीटीई और जीआरपी कर्मी यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाते नजर आए और अपने सामानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें