फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अव्यवस्थाओं से जूझ रहीं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के बैठने तक के इंतजाम नहीं हैं। कई महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। यही हाल पैथोलॉजी का है। महिलाएं दर्द से परेशान होकर जमीन पर लेटी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को रिपोर्टर ने महिला अस्पताल की ओपीडी व पैथोलॉजी में सुविधाओं की हकीकत जानी। पैथोलॉजी में महिलाएं सैंपल देने के लिए कतार में लगी थीं। महिलाएं थक कर जमीन पर बैठ गईं। यहां पंखा न होने से कई महिलाएं खिड़कियों के पास जमीन पर बैठी नजर आईं। यहां तीन बेंच हैं, जिस पर एक्स-रे व सीटी स्कैन कराने वाले मरीज बैठ रहे। बायोकेमिस्ट्री की जांच कराने वाले मरीजों को बेंच नसीब नहीं हो पा रही है।
वहीं, महिला अस्पताल के तीन ओपीडी में किसी के भी सामने बेंच नहीं रखी गई है। महज 12-12 फीट की पट्टी हैं, जिस पर सीमित महिलाएं ही बैठ पा रही हैं। कई महिलाएं ओपीडी के बाहर जमीन पर ही लेट रही हैं। पैथोलॉजी में पंखे तक नहीं लगाए गए हैं। कई मरीज कतार में लगकर पसीना पोंछते नजर आए। मरीज पानी के लिए भी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें