पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड, उत्तर मध्यमा प्रथम खंड व उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के छात्र होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम साढूमल में संचालित जनपद के एकमात्र संस्कृत विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षाएं कल से कराई जाएंगी। इस परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड, उत्तर मध्यमा प्रथम खंड व उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
संस्कृत बोर्ड का ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूूमल में श्रीमहावीर दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय संचालित है। इसमें कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई कराई जाती है। विद्यालय में करीब 210 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। हाल ही में संस्कृत बोर्ड ने पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड (कक्षा 10वीं), उत्तर मध्यमा प्रथम खंड (कक्षा 11वीं) व उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड (कक्षा 12वीं) की परीक्षाओं की तिथि घोषित की थी। प्री बोर्ड की परीक्षा 12 से 20 जनवरी तक दो पालियों में होगी। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कराई गई। परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से कराने के लिए विद्यालय प्रशासन को निर्देशित कर दिया है।