ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा में विषाक्त खाने से एक महिला की हालत बिगड़ गई, जानकारी मिलने पर डायल 112 पीआरबी में तैनात जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
ग्राम रजवारा निवासी राखी (35) ने रविवार को शाम करीब तीन बजे संदिग्ध विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर डायल 112 पीआरबी में तैनात पुलिस कर्मचारी तत्काल गांव पहुंचे और महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी इलाज किया गया। फिलहाल महिला की हालत में सुधार बताया गया है।