फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवउठनी एकादशी पर जगह जगह हुआ पूजन

Sat, 21 Nov 2026 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी पर्व पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। इस पवित्र दिन से सभी मांगलिक कार्यों की विधिवत शुरुआत हुई। नगर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जेवरात की जमकर खरीदारी की। यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। एकादशी की रात्रि में घरों में भगवान का विशेष पूजन किया गया। इसमें सिंगाड़ा, सीताफल, अमरूद, शकरकंदी और गन्ना जैसे फल अर्पित हुए। दिवाली के बाद भी देवउठनी एकादशी पर पटाखों की खूब बिक्री हुई। लंका मैदान के पटाखा बाजार में दोपहर बाद भारी भीड़ उमड़ी, जहां बच्चों ने विशेष रूप से अनार, फुलझड़ी, रॉकेट और चकरी जैसे पटाखे खरीदे।
विज्ञापन

भुचेरा में यज्ञ के लिए ध्वजारोहण
भुचेरा गांव के बलखंडी मंदिर पर एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। आगामी माह में होने वाले यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया। यह ध्वजारोहण चित्रकूट से आए नेपाली बाबा ने संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है और इसी दिन से पुनीत कार्यों की शुरुआत होती है। इस अवसर पर जयराम यादव, राममनोहर नायक, महेंद्र सिंह तोमर, शिवनारायण नायक और हनुमत पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें