कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर खड़ी टेक्सी- संवाद
- फोटो : Samvad
ललितपुर। जिले में सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए भले ही तमाम अभियान चलाए जा रहे हों। लेकिन, नगर में बदहाल व्यवस्था राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी बनी हुई है। यही हाल अवैध टैक्सी स्टैंड व सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों से बना हुआ है। ऐसे में चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन तो दूर रहगीरों को पैदल चलना तक दुश्वार हो रहा है। ऐसे में दुर्घटनाओं की कमी लाने के लिए किए जा रहे दावों की हकीकत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
नगर के कूर्परी ठाकुर चौराहा की मूर्ति के चारों ओर टैक्सी का जमावड़ा बना रहता है। बसों के आते ही यह टैक्सी अचानक दौड़ने लगतीं हैं। ऐसे में बस से उतरने वाले ही नहीं राहगीरों को तक को सुरक्षित निकलना मुश्किल हेा जाता है। यह स्थिति आयदिन बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले अभियान की हकीकत जानी जा सकती है।
-
बड़ी पानी की टंकी के पास सड़क के फुटपाथ ही नहीं सड़क तक पर टैक्सी खड़ी हो रही हैं। यह हाल मुख्य मार्ग व टंकी से बीएसए कार्यालय मार्ग का बना हुआ है। ऐसे में किसी मार्ग से सुगमता से गुजरना मुश्किल हेा जाता है। किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
-
बीएसए कार्यालय के मार्ग में पहले ही फुटपाथ के पास ही जाली लगी हुई है। रही बची कसर टैक्सी चालक मनमाने तरीके से खड़ी कर रहे हैं। इससे वाहन चालकों को ही नहीं, राहगीरों तक को फुटपाथ चलने के लिए नहीं बच रहा है। ऐसे में सुरक्षित चलना तक मुश्किल हो रहा है। मामले में जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
-
-
सड़क किनारे व अवैध रुप से टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। इनको हटवाया जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर खड़ी टेक्सी- संवाद- फोटो : Samvad
कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर खड़ी टेक्सी- संवाद- फोटो : Samvad
कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर खड़ी टेक्सी- संवाद- फोटो : Samvad