फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दौड़ में प्रतीक व पायल, कुर्सी दौड़ में ऋषिकांत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आदर्श विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम, किए गए पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय आदर्श विद्यालय परिसर में बुधवार को जनपद स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। दौड़ में प्रतीक व पायल, कुर्सी दौड़ में ऋषिकांत, छू-कर पहचानाें में गायत्री कुशवाहा ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को बीएसए ने पुरस्कृत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय आदर्श विद्यालय परिसर में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत मौर्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड में प्रतीक व पायल प्रथम स्थान पर रहीं। मानसिक मंद बच्चों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में संजना प्रथम रहीं। कुर्सी दौड़ में ऋषिकांत, चित्रकला में पूनम और छूकर पहचानों प्रतियोगिता में गायत्री कुशवाहा पहले स्थान पर रहीं। इसके साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बीएसए रणवीर सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर शिवकुमार मौर्य, ज्ञानेश तिवारी, पुनीत कुमार, सुधा सिंह, शशिकला, अल्पना, धर्मेंद्र सोनी, पुष्पेंद्र जैन, संतोष कुमार, समता सोनी, प्रीति पटेल, सुनीता गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें