फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत फैंस क्लब और खुशी मोबाइल ने जीते मैच

विज्ञापन
बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार/ पुलवारा। बार प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को प्रशांत फैंस क्लब और खुशी मोबाइल ने क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने सिक्का उछाल कर मैच को प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को आगे ले जाना और प्रदेश के विकास का मुद्दा ही समाजवादी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उनकी मौजूदगी में कन्हैया लाल रजक समाजवादी पार्टी परिवार में शामिल हो गए।
पहला मैच प्रशांत फैंस क्लब और राधिका दूध डेयरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर राधिका दूध डेयरी ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत फैंस क्लब के हरपुरा और प्रकाश ने 21-21 रन बनाया। पंचलाल इलाहाबाद ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच को 7.3 ओवर में खत्म कर दिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ दीपेश टीकरा, ‘सुपर सिक्स अवार्ड’ पंचलाल इलाहाबाद और ‘वेस्ट कैच’ का पुरस्कार दीपक टोड़ी को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच लोधेश्वर वारियर्स और खुशी मोबाइल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर खुशी मोबाइल ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन, खराब शुरुआत के बाद बृजेंद्र यादव का पचास और गुड्डू राजा ने 36 रन बनाए। लोधेश्वर वारियर्स ने 14 ओवर में 6 विकेट पर 127 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी मोबाइल चैलेंजर्स ने सोनू राजा के 58 रन की मदद से आसानी से मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार ने सोनू कुशवाहा को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘सुपर सिक्स अवार्ड’ व ब्रजेंद्र यादव को ‘बेस्ट कैच ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया।
मैच में अंपायर राकेश पटैरिया, अवधेश गोस्वामी व थर्ड अंपायर दर्शन चतुर्वेदी, स्कोरर धर्मेंद्र पुरोहित, पुष्पेंद्र यादव, लाइव स्कोरिंग शुभम यादव ने की। आयोजक शेरसिंह टोडी, दीपक वाल्मीकि, रानू राजा ने अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें