फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव के आगमन से पहले निशान साहिब के चोले की हुई सेवा

विज्ञापन
गुरुद्वारा में श्री निशान साहिब का चोले ले जाते श्रद्धालु - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। गुरुद्वारा में श्रीगुरु सिंह सभा के संयोजन में सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के आगमन के पूर्व महिला सत्संग की ओर से 11 दिन से लगातार नितनेम साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद सोमवार को श्री निशान साहिब के चोले की सेवा सरदार मनमोहन सिंह मोनी व मन समर सिंह, सबनीत कौर परिवार की ओर से की गई। ज्ञानी मोहकम सिंह ने दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन चरित्र एवं वीरता के प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब की सेवा अवतार सिंह की ओर से आरंभ की गई। गुरु के लंगर की सेवा सरदार वीरेंद्र सिंह परिवार की ओर से हुई। गुरुद्वारा ग्रंथि ज्ञानी मोहकम सिंह द्वारा गुरवाणी कीर्तन व पाठ किए गए। रात्रि को श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी कीर्तन का धर्मलाभ लिया गया। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अपने शिष्यों को अमृत पान कराकर उनमें सिंह वीरता जैसी शक्ति का बीजारोपण किया है। गुरु जी की फौज ने धर्म की रक्षा के लिए हिंदुस्तान से मुगल बादशाह का अंत किया। लंगर की सेवा सरदार दलजीत सिंह बीवी, मनजीत कौर परिवार की ओर से हुई।
श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार ओंकार सिंह सलूजा ने बताया कि 20 जनवरी को श्रीगुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया जाएगा। इसमें पंजाब के खन्ना से आ रहे भाई गुरप्रीत सिंह रागी जत्था द्वारा मनोहर कीर्तन किया जाएगा। गुरू का लंगर सह भोज होगा। इस अवसर पर संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, रविंद्र सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह छतवाल, बिंदु कालरा, डॉ हरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, गुणवीर सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, मनजीत सिंह परमार, सतनाम सिंह डिंपी, रविंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, तरनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, जसपाल सिंह पप्पू, बलदेव सिंह पप्पू, हरकीरत सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, रिनी कौर, परमजीत कौर, रमेश आनंद, सतीश अरोरा, भगवत दयाल सिंधी, राजू सिंधी, वरुण कालरा आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।

गुरूद्वारा मे ग्रंथियों की सेवा के श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें