फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम जांच में कैलगुवां प्रधान दोषी, किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम जांच में कैलगुवां प्रधान दोषी, किया बर्खास्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ब्लाक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलगुवां की प्रधान अंतिम जांच में भी दोषी पाई गई हैं। जिस पर डीएम ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। अब रिक्त पद पर किसी सदस्य को नामित किया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी एसडीएम महरौनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कैलगुवां की प्रधान पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। इसकी जांच जिला विकास अधिकारी व सहायक अभियंता डीए को सौंपी गई थी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान को हटाते हुए त्रिस्तरीय समिति गठित की गई, जो वर्तमान में कार्य देख रही है। अंतिम जांच में भी ग्राम प्रधान मीरा दोषी पाई गई। नामित अफसरों ने मसीदन तलैया गहरीकरण कार्य, सीसी रोड का निर्माण नंदराम के मकान से सड़क तक की गहरीकरण पड़ताल की। इसमें कई गड़बड़ी उजागर हुई। इसमें वसूली की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई से ग्राम पंचायत में हलचल देखी जा रही है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने दिए आदेश में कहा है कि उप जिलाधिकारी महरौनी की अध्यक्षता में नियमानुसार ग्राम पंचायत कैलगुवां के निर्वाचित सदस्यों की बैठक कर सदस्य को नामित किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें