फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भीषण गर्मी में बिजली 21 घंटे रही ठप, ट्रिपिंग कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं का बिजली संकट दूर नहीं हो पा रहा है। यहां पर 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने से लगभग 21 घंटे तक बाधित रही थी, जिसके बाद सप्लाई शुरू की गई। लेकिन, अब तक नियमित नहीं हो सकी है। वर्तमान में प्रत्येक घंटे में बिजली गुल हो रही है।
कस्बा स्थित उपकेंद्र की 33 केवी लाइन 30 जून की शाम सात बजे फाल्ट हो गया था। इससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली गुल होने से लोगों के कई कार्य प्रभावित हो गए। पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं घरों में अंधेरा पसरा रहा। दिन में भीषण गर्मी से दिन काटना मुश्किल हो गया। वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो गईं। इसके बाद एक जुलाई की शाम चार बजे तक मरम्मत के बाद सप्लाई शुरू की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत में महज अस्थाई रूप से कार्य कर आपूर्ति सुचारू की जा रही है। इससे आए दिन फाल्ट व अन्य समस्याएं आ रहीं हैं। स्थाई रूप से कार्य कर आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
फोटो- 16
कैप्सन- सत्यम साहू
33 केवी लाइन से सप्लाई शुरू होने के बाद भी फीडरों को फाल्ट बताकर कटौती की जा रही है। 21 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, तब से अब तक सुचारू नहीं हो सकी है।

- सत्यम साहू

-
फोटो- 17
कैप्सन- आशीष ताम्रकार
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर महज अस्थाई व्यवस्था कर सप्लाई शुरू कर दी जाती है। इससे समस्या आ रही है। स्थाई समाधान किया जाए। इससे उपभोक्ताओं की बिजली की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-आशीष ताम्रकार
-
जखौरा की 33 केवी लाइन आए दिन फाल्ट होने से समस्या हो रही है। बारिश के मौसम को लेकर भी लाइनों मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। इससे आपूर्ति सुचारू रूप से दी जा सके।
- सुमित कुमार, अवर अभियंता, जखौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें