फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर से झांसी के लिए रोडवेज बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद से झांसी व मध्य प्रदेश के लिए रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नौ परमिटों का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलते ही बसों का संचालन किया जाएगा।
जिले में वर्तमान में पांच रोडवेज बसें भी चल रहीं हैं। इससे यहां पर कई मार्गों पर बसों संचालन नहीं हो रहा है तो कई मार्गों पर दिन में महज एक और दो ही बसें चल रहीं हैं। इससे ग्रामीण खचाखच भरी बसों में सफर करने को मजबूर हैं। परमिट के अभाव में ललितपुर झांसी व मध्यप्रदेश के लिए बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अब विभाग रोडवेज बसों का संचालन करने की तैयारियों में जुट गया है। ललितपुर से झांसी व मध्यप्रदेश में बसें चलाई जाएंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश की सीमा होने से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था, जिस पर परमिट की मांग की गई है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


ललितपुर से बसों के संचालन में मध्यप्रदेश की सीमा बाधा बनी हुई है। इसके लिए शासन को नौ परमिट का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
- उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें