संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को अच्छा अंक दिलाने के लिए विद्यालय कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी अपने अपने स्तर से परीक्षार्थियों की तैयारी करा रहे हैं। कोई कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनको उपचारात्मक प्रशिक्षण दे रहा है तो कोई बच्चों को कमजोर विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं लगा रहा है। पेश है दो विद्यालयों की रिपोर्ट...।
000000
महरौनी स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने बताया कि छात्राओं से विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराए जा रहे हैं। 25 फीसदी कमजोर छात्राओं को उपचारात्मक प्रशिक्षण दिए जाने के साथ प्री बोर्ड परीक्षा ली गई है। उनके प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। रिवीजन पर भी जोर दिया जा रहा है। गत वर्ष इंटर मीडिएट का परीक्षा का परिणाम 93 फीसदी और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 78 फीसदी रहा था।
000000
द सनराइज इंटर कॉलेज कुआंघोषी की प्रधानाचार्य विद्या बिदुआ ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों से रिवीजन कराया जा रहा है। अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। इससे बच्चों को अपना संदेह दूर करने में मदद मिल रही है। मेडिटेशन पर भी जोर है। बच्चों से विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल करा लिए गए हैं। इसके बाद भी किसी बच्चे को कोई दिक्कत है तो कभी भी अध्यापक से पूछ सकता है। गत वर्ष हाईस्कूल के छात्र दिव्यांश ने प्रदेश में दसवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया था।