ललितपुर। उत्तर प्रदेश नियामक आयोग लखनऊ के निर्देश पर जिला परिषद स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए उपभोक्ता व्यथा फोरम झांसी द्वारा जन अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान एक वाद निस्तारित किया गया।
प्रत्येक माह की दस तारीख को जन अदालत का आयोजन किया जाता है। बुधवार को आयोजित जन अदालत में एक मामला निस्तारित किया गया। इस दौरान व्यथा निवारण फोरम झांसी के अध्यक्ष अपर जिला जज दिलीप सिंह, अधिशासी अभियंता वी के सिंह, अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, सहायक अभियंता/सचिव आर के त्रिवेदी, हेमलता वैष्णव, मोहम्मद नसीर आदि मौजूद रहे।