फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकीय पैनल में हुआ पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी की शाम निर्माणाधीन शहजाद पुल के पास नदी में मिला था लापता मजदूर का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निर्माणाधीन शहजाद पुल के पास नदी में मिले मजदूर के शव के मामले में मंगलवार को चिकित्सकीय पैनल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके साथ वीडियाेग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया।
शहर के मोहल्ला मवेशीबाजार में निर्माणाधीन शहजाद पुल के पास नदी के बीच सोमवार की शाम एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उसकी पहचान रावतयाना निवासी 42 वर्षीय पप्पू पुत्र जगन्नाथ के रूप में उसके भतीजे अभय सिंह ने की थी। भतीजे ने बताया था कि पप्पू 11 फरवरी को घर से काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन लौटकर घर नहीं आया था। वहीं, कोतवाली पुलिस ने 13 फरवरी को पप्पू की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि पप्पू की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। पानी में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके, अन्य बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें