संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर।रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन पोरबंदर से आसनसोल तक चलने वाली विशेष ट्रेन का संचालन पाेरबंदर से दस अप्रैल से शुरू होगा, जो ललितपुर स्टेशन पर अगले दिन 11 अप्रैल को पहुंचेगी। जबकि आसनसोल से चलकर पाेरबंदर को जाने वाली यह ट्रेन हर प्रत्येक शनिवार को 12 अप्रैल से शुरू होगा, जो ललितपुर स्टेशन पर अगले दिन रविवार को सुबह पहुंचेगी।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके तहत रेलवे पोरबंदर से आसनसोल तक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन कर रहा है, जो दस अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को पाेरबंदर से संचालित होगी, जो ललितपुर स्टेशन पर हर शुक्रवार को सुबह 8.48 बजे आएगी और इसका दो मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद यह ट्रेन झांसी होते हुए गोविंदपुराी के रास्ते प्रयागराज,ख् मिर्जापुर होकर आसनसोल जाएगी। इसी प्रकार आसनसोल से यह ट्रेन बाारह अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी, जो ललितपुर स्टेशन पर दोपहर 2.20 बजे आएगी।