फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन छात्राओं को मिलेगी छात्रावास की सुविधा

Tue, 22 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को आगे की शिक्षा के दौरान भी छात्रावास की सुविधा मुहैया हो सकेगी। शासन ने तीन विकासखंडों में छात्रावास के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। छात्रावासों का निर्माण कार्य भी आरंभ हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली अति निर्धन छात्राओं को कक्षा छह से आठ तक की आवासीय शिक्षा दिलाने को प्रत्येक ब्लाक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। लेकिन, कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें सामान्य छात्राओं की तरह शिक्षा प्राप्त करनी होती है। इस कारण सभी निर्धन बालिकाओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत आती है। कई छात्राएं तो बीच में ही शिक्षा छोड़ देती हैं। इसे ध्यान में रखकर शासन ने आवासीय स्कूल से निकलने वाली छात्राओं को आगे की शिक्षा में भी आवासीय सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। बीते माह जिला परियोजना समिति के प्रस्ताव पर विचार करते हुए तीन ब्लाकों में छात्रावास खोलने के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई। इनमें ब्लाक महरौनी के ग्राम किसरदा, जीजीआईसी तालबेहट के कैंपस और जीआईसी जखौरा के कैंपस में छात्रावास स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक छात्रावास में एक सैकड़ा छात्राएं रह सकेगी।
 इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं बीपीएल वर्ग की बालिकाएं शामिल हैं। तीन ब्लाक के लिए धनराशि आवंटित होने के साथ ही छात्रावास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। चयनित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ने चिह्नित स्थलों पर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। अगले शैक्षिक सत्र में छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इतने बनेंगे कक्षछात्रावास के भूतल में तेरह कक्ष, डाइनिंग हाल, शौचालय, पेंटीकार, विजिल रूम ( मेडिकल चेकर), गार्ड रूम, जनरेटर रूम, प्रथम तल में बारह कक्ष, एक रीडिंग रूम, शौचालय, कोरीडोर बनाया जाएगा।  
यह है लागत राशिएक करोड़ सत्तर लाख रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। शुरुआत में पचास प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की गई है। अवशेष धनराशि निर्माण की प्रगति होने पर दी जाएगी। चयनित संस्था ने ब्लाक तालबेहट व महरौनी में प्लिंथ लेबल एवं जखौरा में शुरुआती कार्य आरंभ कर दिया गया है।  
छात्रावास पर अवैध कब्जे का आरोपमुहल्ला आजादपुरा स्थित डा. अंबेडकर छात्रावास की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत डीएम से की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आजादपुरा में दो एकड़ ग्यारह डिसमिल का पट्टा स्वीकृत है। इसकी कुछ भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायती पत्र पर महेश कुमार, देवेंद्र, गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मदनलाल, सुनील, नरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें