फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज की ओर से असहायों को दाल और चावल बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना-लॉकडाउन के दौरान कॉलेजों में दिव्यांगों, बेरोजगारों व असहायों को नाश्ता व चावल दाल का इंतजाम किया गया है। गांव या नजदीक के जो दिव्यांग, दृष्टिहीन या वृद्ध कालेजों तक नहीं आ पाएंगें, उन्हें चिह्नित कर उनके घरों तक यह भोजन व्यवस्था पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 08 से 09 बजे तक नाश्ते में पोहा और दोपहर भोजन 11 वजे से 01 वजे तक (चावल-दाल) की व्यवस्था की गई है। छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली, इंद्रपाल सिंह एमएसडी महाविद्यालय जाखलौन और सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय मिर्चवारा में इसे उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने हेतु कोई भी भूख से पीड़ित असहाय अपनी सुविधानुसार किसी भी कॉलेज के कार्यालय में अपना आधार कार्ड/ परिचय पत्र (फोटो कापी) जमा कर नाम व पता दर्ज कराने के लिए किसी भी दिन में तीन बजे तक संपर्क कर सकता है।
इसी क्रम में मंदिरों-मस्जिदों आदि धार्मिक स्थलों पर निर्भर निराश्रित, विपन्न और यहीं पर पूर्णत: आश्रित कुत्तों को भी खोजकर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था में शामिल होने वाले हर- स्त्री पुरुष को कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों का सख्ती से पालन करना होगा। सरकार द्वारा कोरोना लॉकडाउन की अवधि यदि बढ़ायी जाती है तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें