फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला तालाब खुदाई का काम

Thu, 16 Jun 2016 12:47 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
poonds nirikchn, lalitpur news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। शासन के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य की राजस्व अधिकारियों ने निरीक्षण कर हकीकत देखी। इस मौके पर अधिकारियों को ग्राम ककड़ारी, पारौन एवं भैलोनी सूबा में काम बंद मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा ने सिंचाई निर्माण खंड तृतीय के सहायक अभियंता जेपी कटारे, प्रवीण प्रधान के साथ विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम मऊ, बुदावनी, चुरावनी, पूराविरधा एवं पवा के तालाबों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें पवा प्रथम में एक एलएनटी तथा आधा दर्जन ट्रैक्टर चलते मिले वही चुरावनी में दो एलएनटी तथा सात ट्रैक्टर काम करते मिले, जिस पर उन्होंने मौके पर मिले लोगों से मानक के अनुरूप पूरा कार्य कराने के निर्देश दिए। मऊ, बुदावनी और पूराविरधा में काम पूरा होना बताया गया। मौके पर मिले लोगों से काम की नाप कराने की बात कही गई तो वह कुछ काम बाद में होने की बात कहने लगे।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार प्रीति जैन ने विकास खंड बार अंतर्गत ग्राम पारौन, भैलोनी सूखा और बरौदा डांग में चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य को देखा, जिस पर उन्हें पारौन एवं भैलोनी सूबा में काम बंद मिला। उनके अनुसार दोनों स्थानों पर तालाब खुदाई के नाम पर अभी तक रस्म अदायगी सी हुई है। वहीं, बरौदा डांग में कुछ काम दिखा।

नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने ग्राम सभा ककड़ारी और जमालपुर के तालाब गहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। जमालपुर में उन्हें काम होते मिला, परंतु ककड़ारी में काम बंद मिला। उन्होंने बताया कि ककड़ारी तालाब में गहरीकरण के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें