ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित युवा जागरण अभियान और राष्ट्रीय युवा खेल महोत्सव में आठवें दिन बालक और बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें दौड़, भाला फेंक और गोला फेंक आदि में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में पूजा और दीपक अव्वल रहे।
परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दीपक कुमार प्रथम स्थान, सुमित द्वितीय स्थान व प्राण सिंह तृतीय पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दीपक कुमार प्रथम स्थान, सुमित द्वितीय स्थान और संजय परिहार ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रद्युमन कुमार प्रथम स्थान, भीमराव द्वितीय स्थान और अनिल ने तृतीय स्थान पाया। 800 मी दौड़ मेें रामसेवक प्रथम, प्रद्युमन कुमार द्वितीय व रामकिशन तृतीय रहे। गोला फेंक में रवि श्रीवास प्रथम, संदीप द्वितीय व अजमेर यादव तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में जितेंद्र प्रथम, जयपाल सिंह द्वितीय व नरेंद्र ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पूजा को प्रथम, नेहा द्वितीय व तृतीय सीमा पाल रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पूजा, द्वितीय जनक नंदिनी व तृतीय राजकुमारी रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, रोशनी प्रजापति द्वितीय और राजकुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्रीड़ाधिकारी प्रो. जुनैद रजा ने बताया कि 20 जनवरी को क्रिकेट मैच बालक वर्ग का फाइनल और बालक, बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंधक, सितारा देवी, प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, क्रीड़ाधिकारी विकास सोनी, प्रो. नारायणदास, प्रो. प्रीति शुक्ला, प्रो. पूजा, प्रो. साधना नांगल, प्रो. विभा ताम्रकार, प्रो. रत्ना याज्ञिक, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, पूजा सिंह, प्रो. प्रकाश नारायण साहू, प्रो. भूपेंद्र कुमार, प्रो. शुभी जैन, प्रो. प्रसन्न विश्वकर्मा, सतीश, प्रो. प्रकाश खरे, रक्षपाल सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, शोभाराम, गोपाल यादव, बालकिशन, आरुषि आदि मौजूद रहे।