कैप्सन = 2 = कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। जनपद के नोडल अधिकारी प्रमोद कुुमार उपाध्याय ने मंगलवार को चौथी बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में बनाए कोविड एल-वन अस्पताल तथा राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाए जा रहे अतिरिक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। पॉलिटेक्निक में हो रहे काम में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में कोविड लेबल-1 स्तर का अस्पताल बनाया गया है। जहां दस जुलाई से मरीजों का आना शुरू हो गया था। तीस पलंग के इस अस्पताल में मरीज उपचार के लिए भर्ती हो चुके हैं। बढ रहे कोरोना संक्रामक मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोविड अस्पताल में पचास पलंग की व्यवस्था की है। इसका जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं।
मंगलवार को नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बुधवार से यहां मरीज भर्ती को आएं। यह सोचकर हमें तेजी से काम करना है। उन्होंने जो भी कमियां हों, उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यहां आने वाले मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके बाद मरीजों के लिए खाना बनाने को तैयार रसोई का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, एसडीएम मोहम्मद कमर, चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल पाठक मौजूद रहे।