अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे शीघ्र बूथ लेवल असिस्टेंट तैनात करें। वह रविवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
मंडलायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता कर्मचारियों पर काफी हद तक निर्भर करती है। उन्हें पता होता है कि कौन मतदाता क्षेत्र से बाहर गया है या कौन बाहर से आया है। इसलिए क्षेत्रीय कार्मिकों को संवेदीकृत करें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुनरीक्षण अभियान की तिथियों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बीएलओ के लिए युवा कार्मिकों को तैनात किया जाए, ताकि वे क्षेत्र में जाकर सत्यापन कर सकें।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि यहां ललितपुर एवं महरौनी दो विधानसभा क्षेत्र हैं। उप जिलाधिकारी ललितपुर एवं महरौनी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी नामित किए गए हैं। 1063 मतदेय स्थल और 756 मतदान केंद्र हैं, जिन पर 1063 बीएलओ, 104 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर, दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 28 नवंबर, दावे और आपत्तियों का निपटान 24 दिसंबर, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी निर्धारित की गई है। बैठक में एडीएम, एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप, एसडीएम महरौनी राजबहादुर कुमार, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र विक्रम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, धर्मेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
000000000000000000
फाेटो-16
पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण : मंडलायुक्त ने राजकीय इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, नगर संसाधन केंद्र, इंग्लिश प्राइमरी स्कूल मसौरा कला व अन्य विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से फार्म 6, 7 व 8 के संबंध में जानकारी ली।
ये रहे मौजूद
सदर विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्र शेखर पंथ, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, बसपा जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, बसपा उपाध्यक्ष अनेक सिंह, बसपा से चंद्रशेखर अहिरवार, भाजपा जिला मंत्री गौरव चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रजक, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, अपना दल (एस) जिला महासचिव सोहनलाल निरंजन आदि मौजूद रहे।