ललितपुर। जिला किक्रेट एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ खिलाड़ियों के मैत्री मैच में पवन परमार वारियर्स एवं सुधीर श्रीवास्तव गब्बन सुपर किंग के बीच मुकाबला हुआ। पवन वारियर्स ने 43 रनों से सुपरकिंग को हरा कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस पवन वारियर्स टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 135 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें संजय बादल ने 18 रन, मुशीर ने 13, पवन परमार ने 14 रन रनों का योगदान दिया। सुपरकिंग की ओर से प्रमोद चौबे ने विकेट लिए। आरिब बेग ने एक विकेट, हरी शर्मा ने 2 विकेट, अंश श्रीवास्तव एवं पुष्पेंद्र राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। सुधीर श्रीवास्तव गब्बन सुपरकिंग के सभी खिलाड़ी 92 रनों पर आउट हो गए।
पवन वारियर्स की ओर से संजय बादल व शिव कुमार, सुनील पुरोहित ने एक-एक विकेट लिया। मैंने ऑफ द मैच संजय बादल एवं बेस्ट गेंदबाज शिवकुमार, फील्डर सुनील पुरोहित और शफीक खां को दिया गया। अजय तिवारी, राजीव बबेले, लक्ष्मीनारायण, रमाकांत तिवारी, प्रदीप मौजूद रहे। संवादध