फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन जब्त की, एक लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : sample
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने रविवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल को रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब आठ किलो डिस्पोजल सामग्री व पॉलिथीन जब्त की गई। वहीं, विभिन्न दुकानदारों से कुल एक लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई को देख कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन

पॉलिथीन सहित प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल से हो रहे पर्यावरण के नुकसान को देखते हुए शासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। दो अक्तूबर 18 से सभी तरह की पॉलिथीन के प्रयोग, निर्माण, बिक्री, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात व निर्यात पर रोक लगाई गई थीञ इसे ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद समय-समय पर छापामारी अभियान चलाती है। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पकड़े जाने पर अधिकतम 25 हजार रुपये के जुर्माना का प्राविधान किया गया है। रविवार को अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप सिंह के साथ बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली के पास फास्ट फूड, वैज बिरयानी की दुकान, विजया बैंक के पास रेस्टोरेंट, कॉफी हाउस, प्रीति रेस्टोरेंट और एक किराना पर प्रतिबंधित सामग्री मिली। पालिका ने करीब आठ किलो डिस्पोजल गिलास और पत्तल व पॉलिथीन जब्त कर एक लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कई दुकानदारों ने छापामार दल को देख दुकानों के शटर गिरा दिए। वहीं, कई दुकानदार दुकान में अगली बार से प्लास्टिक सामग्री नहीं रखने की शर्त पर उन्हें छोड़ने की मांग करते देखे गए।

पॉलिथीन से पर्यावरण को हो रहा नुकसान
पॉलिथीन आज मानव जाति व पशुओं के लिए सिरदर्द बन गई है। यह भूमि की उर्वरा क्षमता को खत्म कर देती है। इसके प्रयोग से सांस व त्वचा संबंधी रोगों के साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ा रहा है। पॉलिथीन को जलाने पर उससे निकलने वाले धुआं से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है जो ग्लोबल वॉर्मिंग का बड़ा कारण है। पॉलिथीन का कचरा जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली गैस उत्सर्जित होती हैं। इससे सांस, त्वचा आदि की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों को चेताया
जिले में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। शायद ही ऐसा ही कोई बाजार हो, जहां पर अतिक्रमण न पसरा हो। रविवार को नगर पालिका के ईओ मधुसूदन जायसवाल ने नझाई बाजार की जूता चप्पल लाइन में पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं फैलाने के लिए आगाह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर अतिक्रमण फैलाया तो उसे सख्ती के साथ हटा दिया जाएगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें