फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत तालाब योजना में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत तालाब योजना में अभिलेखों पर कर्मचारियों तथा अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान करने तथा राजकीय अभिलेख उपलब्ध न कराते हुए की गई अनियमितताओं को लेकर दर्ज हुए मुकदमे की जांच पड़ताल पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वहीं कार्यालय के कर्मचारी आपस में इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार राय की तहरीर पर विभाग में तैनात रहे तत्कालीन वरिष्ठ सहायक शुभम तिवारी, अमित व्यास और रणजीत सिंह गुर्जर के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तीनों पर खेत तालाब योजना में अभिलेखों पर कर्मचारियों और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान करने और राजकीय अभिलेख उपलब्ध न कराने के आरोप हैं। भूमि संरक्षण विभाग के तत्कालीन तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस इस मामले के कागजात और पत्रावलियों को जुटाने लगी है। वहीं भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मचारियों ने सामान्य दिनों की तरह कामकाज किया। हालांकि वह लोग आपस में इस मुकदमे को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें