रविवार की देर रात में पुलिस और कुछ दिनों पूर्व बाइक सवार दंपत्ति से छिनैती करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की जबाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनो को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। कब्जे से एक हार का टुकड़ा, दो देशी तमंचे, दो कारतूस, दो खाली खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी रंजीत सिंह पुत्र बलराम सिंह 12 मई को अपनी पत्नि मीना के साथ शादी कार्यक्रम मे चक्र वडेरा चंदेरी मध्यप्रदेश जा रहा था। राजघाट 9 नंबर पुलिया एक नंबर गेट के पास पहुंचा था। यहां दो व्यक्ति जोकि बाइक पर थे आए और पता पूछने लगे। एक व्यक्ति उससे बात करने लगया था। जबकि दूसरा व्यक्ति उसकी पत्नि मीना के पास खड़ा था। बातों बातों में उसकी पत्नि का हार काटकर निकाल कर ले गए थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर, दोनों संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुट गई थी। एसपी ने पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने पुलिस की चार टीमे जिसमें थाना कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम व अन्य थानों की टीम शामिल थी। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल की पहचान कराई जा रही थी। रविवार की देर रात पुलिस और एसओजी टीम को मुखविर से सूचना मिली कि दंपत्ति के साथ घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लालाराम उर्फ राघवेंद्र बसोर पुत्र भगीरथ बसोर निवासी ग्राम कल्यानपुरा व नरेंद्र उर्फ गुप्पी कुशवाहा पुत्र बारेलाल निवासी ग्राम मसौरा कला के राजघाट क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। सूचना पर राजघाट क्षेत्र में बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू की।
इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति राजघाट डैम कॉलोनी की तरफ से आते हुके दिखाई दिए। पुलिस को सामने देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और रुकने को कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस टीम ने जबाबी फायर किया। जिसमे दोनो बाइक आत्मरक्षार्थ,प्रशिक्षण में सिखलायी गयी टैक्टिस का प्रयोग करते हुये जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
आरोपियों के पास से एक हार का टुकड़ा (पीली धातु), दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा बरामद हुए। साथ ही एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजघाट पुलिया गेट के पास एक बाइक सवार दंपत्ति जा रहे थे। रास्ते में उनको देखकर उनसे पता पूछने के बहाने रोका था। मौका पाकर महिला के गले से हार खीचंकर, मौके से भाग गए थे । वह लोग ललितपुर- राजघाट से उक्त घटना के माल का बटवारा को जंगल की ओर जा रहे थे । जब वह लोग राजघाट डैम कालोनी की और से मैलार गांव की ओर नहर की पटरी के पास पहुचें थे कि पुलिस टीम दिखाई थी। पीछे मुडकर जंगल की तरफ भागने लगे थे। पुलिस ने रूकने के लिए कहा तो पकडे जाने के डर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपये का इनाम दिया गया।