फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लखनऊ जाने से पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को लिया हिरासत में, रिहा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव करने जा रहे थे, इससे पहले ही मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां सभी पुलिस की निगरानी में दो से तीन घंटे तक रहे, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
बिजली के निजीकरण, किसानों के मुद्दे, डीएपी व यूरिया, खाद की कालाबाजारी, बेरोजगारी सहित शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लखनऊ में 18 विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की थी। जिसके लिए कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ जाने के लिए जुटने की अपील की थी। कांग्रेसियों के विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जाने की खबर पर पुलिस अलर्ट मोड पर पहुंच गया। मंगलवार की सुबह से ही पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर निगरानी करने में जुट गई थी। इसके साथ खुफिया जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष महरौनी मनीष श्रीमाली, मकरंद किलेदार, शुभम शुक्ला को राजनैतिक हिरासत में ले लिया और कोतवाली में निगरानी में बैठा दिया। कांग्रेसियों के हिरासत में लिए जाने पर कोतवाली के बाहर कार्यकर्ता मौजूद बने रहे। दोपहर करीब ढाई बजे सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने उनको व उनके साथियों को लखनऊ जाने से पूर्व पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें