ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस क्लब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक व उप निरीक्षकों से रहन-सहन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पुलिस क्लब में ठहरने वाले उपनिरीक्षकों से पूछताछ कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत पुलिस क्लब स्थित भोजनालय का निरीक्षण कर साफ- सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय हाकिम सिंह उपस्थित रहे।