फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी आपूर्ति में वितरित होने वाले चावल से भरी पिकअप पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्ति विभाग ने की पुष्टि, जांच रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चावल से भरी पिकअप को पकड़ा। उसमें राशन के चावल होने का अंदेशा होने पर इसकी सूचना पूर्ति विभाग को दी गई। पूर्ति विभाग ने सरकारी आपूर्ति में वितरित होने वाले चावल की पुष्टि करते हुए कोतवाली में गाड़ी सीज करा दी है। आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी आपूर्ति में वितरित होने वाले चावल का खुले बाजार में बिकना आम बात हो गया है, इस प्रकरण में पूर्व में भी जिला पूर्ति विभाग कुछ माफिया पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई कर चुका है। एक बार फिर ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। गुरसौरा से एक पिकअप जनपद मुख्यालय आ रही थी। पिसनारी तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन को रोका, जब उसकी तलाशी ली, तो ऊपर भूसा व जौ के बोरे लदे हुए थे। लेकिन पुलिस का ध्यान अचानक पहियों के दवाब पर गया, जिससे ऐसा लग रहा था कि भूसा के साथ अन्य कोई भारी सामग्री इसमें लदी हुई है। उन्होंने जब ऊपर की बोरी हटाई तो नीचे उन्हें चावल की बोरी दिखाई दी। जो छिपाकर लाई जा रही थी, उन्हें इन बोरियों में सरकारी आपूर्ति वितरित होने वाले चावल का अंदेशा हुआ। उन्होंने इसकी सूचना जिला पूर्ति विभाग को दी। मौके पर खाद्य पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि इन बारियों में सरकारी आपूर्ति में निशुल्क वितरित होने वाला चावल है। उन्होंने वाहन को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करते हुए अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंप दी थी। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में वाहन चालक व किसी अन्य खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने बताया कि 53 बोरियों में सरकारी आपूर्ति में वितरित होने वाला चावल है, जिसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंप दी गई है। उनके निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें