police atrocities, young man consume poisson to deth.
तालबेहट (ललितपुर)। थाना पूराकलां क्षेत्र के नत्थीखेड़ा गांव के मजरा नगलयाना निवासी युवक की रविवार को मौत हो गई। उसने शनिवार को जहर खा लिया था। सुसाइड नोट में पुलिस पर पुलिस प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खाने की बात कही थी। इस मामले में नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि क्षेत्राधिकारी सदर को जांच सौंपी गई है।
ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा नगलयाना निवासी उमाशंकर यादव ने शनिवार को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज झांसी में उसे भर्ती कराया गया। यहां पर रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार निगम और सिपाही दिलेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उमाशंकर के खिलाफ 2014 में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी वजह से वह पुलिस से परेशान था।