ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गढ़ौलीकलाएं में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम गढ़ौली कलां निवासी कुसुुम (42) पत्नी रामकिशन कुशवाहा शनिवार को दिन में लगभग एक बजे खेत पर गई थी, जहां उसने अपनी फसल देखी और शाम को घर लौट गई। इसके बाद वह शौच को चली गई और जब लौटकर आई तो हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई और रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के पति रामकिशन ने बताया कि उसकी पत्नी उड़द की फसल खराब होने के कारण दुखी थी। इसी वजह से उसने जहर खाकर जान दे दी।