फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किए चार इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों पर एसपी ने घाेषित कर रखा था 10 से 25 हजार रुपये तक का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस ने नवंबर में इनामी वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र के वांछितों और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नवंबर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना पुलिस की टीमें गठित की गईं। थाना जाखलौन पुलिस ने 4 नवंबर को दस हजार रुपये के इनामी आरोपी डैनी राजा उर्फ राजा परमार निवासी ग्राम जामनुधाना कलां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना बानपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गोकुल निवासी ग्राम धनवाहा कोतवाली टीकमगढ़ को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। 11 नवंबर को थाना नाराहट पुलिस 25 हजार रुपये के इनामी वांछित कल्लू पुत्र बाबूलाल आदिवासी निवासी मोहल्ला नाले की बस्ती पृथ्वीपुर को पकड़ने में सफलता पाई। बुधवार को कोतवाली सदर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र कैलाश नारायण विश्वकर्मा निवासी पिसनारी को गिरफ्तार किया। अन्य थाना पुलिस की ओर से वांछित व इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अपराधियों और वांछित इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नवंबर में अब तक चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें