फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
17 जनवरी को फंदे पर लटका मिला था ग्रामीण का शव, परिजनों ने गांव के दो युवकों पर लगाए थे प्रताड़ित करने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रस्सी के फंदे से लटके मिले ग्रामीण के शव के मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दूसरे दिन भी जुटी रही। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। गांव के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा निवासी 60 वर्षीय ग्यासी रैकवार का शव 17 जनवरी को पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। परिजनों ने गांव के ललित रजक व नरेश रजक पर रुपये मांगने और पिटाई कर डराने-धमकाने से मानसिक तनाव में आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को महरौनी पुलिस ने आरोपी नरेश रजक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। दूसरे आरोपी ललित रजक की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें