फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों के खुलासे को पुलिस तंत्र हुआ सक्रिय, धरपकड़, पूछताछ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बीते महीनों में मड़ावरा, सतरवांस, शहर के गांधीनगर और लैड़ियापुरा मोहल्लों में चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस तंत्र सक्रिय हो गया है। सोमवार को पुलिस ने कई जगह धरपकड़ कर संदिग्धों से पूूछताछ की। मड़ावरा में हुई चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
विज्ञापन

एक अगस्त को कस्बा मड़ावरा में डा.नीरज जैन के घर से नकदी और जेवर समेत 64 लाख 96 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था। खुलासा नहीं होने पर मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा और मामले का खुलासा करने के लिए एसटीएफ गठित कर दी गई थी, जबकि जनपद के अन्य पुलिस कर्मचारी इसके खुलासे के लिए लगे हुए हैं, लेकिन अब तक पुलिस तह तक नहीं पहुंची।
इसके अलावा जिले में अलग-अलग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कई लोगों के घरों से लाखों रुपये की नकदी व जेवरातों की चोरियां हुईं, इनका खुलासा भी नहीं हो सका है। तीन दिन पहले गांधी नगर में जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश दुबे के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई। ग्राम सतरवांस में एक सेवानिवृत्त मलेरिया इंस्पेक्टर के सूने घर में लाखों की चोरी हुई। लगातार चोरियां होना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते सोमवार को पुलिस एजेंसियों द्वारा मड़ावरा व ललितपुर में संदिग्धों के सुराग में कई जगह धरपकड़ कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को चोरियों के खुलासे के लिए कहां तक सफलता मिली है, यह तो खुलासा करने के दौरान ही पता लग सकेगा, फिलहाल अब पुलिस उक्त चोरियों में अपराधियों तक पहुंचने के लिए सक्रिय जरुर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें