फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंखरा के पास बोलेरो और टैक्सी में भिड़ंत होने से बोलेरो पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम सतेंद्र निवासी बिरारी है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को बोलेरो सवार थाना बार के ग्राम खजरा में तेरहवीं करके लौटकर अपने गांव बिरारी जा रहे थे। अभी वह ग्राम खोंखरा के पास ही पहुंचे थे कि टैक्सी से भिड़ंत हो गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इसमें चालक की मौत हो गई तथा ग्राम मिर्चवारा निवासी कमल (60), भगवान सिंह (40), लाल सिंह, हरकुंवर (50), ग्राम बिरारी निवासी मुकेश (18), सीमा (35), ममता (40), कनई (50) और गंगाराम (70) शामिल हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें