ललितपुर। बल्क ड्रग फार्मा पार्क का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां कंपनियां औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए आवेदन कर रही हैं। अब तक चार कंपनियों ने आवेदन किया है। तीन कंपनियों को औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए प्लाट का आवंटन कर दिया गया है।
उत्तर भारत का पहला फार्मा पार्क सैदपुर में प्रस्तावित है। 1472 एकड़ भूमि पर पार्क का विस्तार हो रहा है। प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। फार्मा पार्क में चार कंपनियों आईजे फार्मा, बदरिया फार्मा, रिद्दी-सिद्दी फार्मा व जेबीजेएम कंपनी ने इकाई लगाने के लिए आवेदन किया था, इनमें से तीन कंपनियों को प्लाट आवंटन हो चुका है। चौथी कंपनी की भी प्रक्रिया शासनस्तर पर अंतिम चरण में है।
यूपीसीडा अन्य फार्मा कंपनियों से भी संपर्क कर रही है। जल्द अन्य इकाइयों के आने की संभावना है। यूपीसीडा ने यहां कंपनियां लाने के लिए हरियाणा में रोड शो का आयोजन किया था।