फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाज्मा दान करने को सत्तर कोरोना योद्धा आगे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में लगाए गए नि:शुल्क एंटीबाडी जांच शिविर में कोरोना मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी के लिए 70 लोगों ने जांच कराई और प्लाज्मा दान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संगठन अन्नपूर्णा सेवा संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नेत्र चिकित्सालय अरविंद जैन, दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री डॉ अक्षय टडै़या व बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू रहे। एडीएम ने कहा कि तालबेहट के एल टू हॉस्पिटल में इलाज के लिए 60 बिस्तर खाली हैं। ऑक्सीजन की जिले में कोई कमी नहीं है। इसलिए परेशान होकर इधर- उधर ना भागें। तालबेहट में सरकारी सेवाओं का उपयोग करें। जिनको इलाज के दौरान प्लाज्मा की आवश्यकता है, ऐसे लोग इस शिविर से लाभ ले सकते हैं। नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि आज के समय में जहां लोग घर से नहीं निकल रहे हैं, वहीं अन्नपूर्णा सेवा संघ लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। प्लाज्मा दान कर उनको कोरोना की जंग लड़ने में मदद कर रही है। हरीश कपूर ने बताया कि प्लाज्मा दान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। डॉ. अक्षय टडै़या ने विचार व्यक्त किए। अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने बताया कि अब तक नौ कोरोना योद्धाओं ने झांसी पहुंचकर 15 लोगों को प्लाज्मा दान किया।
शिविर में अलका जैन, देवेंद्र जैन, रमेश सर्राफ, वैभव टिन्ना, रूपनारायण विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ शैलेंद्र जैन, रचना सेन, सौरभ जैन समेत 70 लोगों ने अपने एंटीबाडी की जांच कराई। बताया कि जिनकी रिपोर्ट अच्छी आएगी, उन्हें संस्था द्वारा ससम्मान भेजा जाएगा। इस मौके पर विनय ताम्रकार, जगजीत सिंह, आदर्श रावत, हरिश्चंद्र नामदेव, आनंद कुशवाहा, समकित जैन, अंकित आदि मौजूद रहे। पंकज श्रीवास्तव के सहयोग से भोपाल की लैब में एंटीबॉडी की जांच करने को सभी का रक्त भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी।

प्लाज्मा डोनेट को एंटीबाडी जांच कराने पहुंची महिला के रक्त का सैंपल लेते अस्पताल के कर्मचारी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें