डोंगरा खुर्द /ललितपुर। विकास खंड मड़ावरा के गांव पटना में ग्राम समाज द्वारा आंबेडकर पार्क, स्कूल, खेल के मैदान के लिए सुरक्षित छोड़ी गई जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में पटना गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि अंबेडकर पार्क स्कूल एवं खेल के मैदान के लिए सुरक्षित छोड़ी गई जमीन दर्ज है। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। खेल के मैदान पर अवैध कब्जा होने से बच्चों के लिए खेलने तक को मैदान नहीं बचा है। ग्रामीणों को आशंका है कि भूमाफिया धीरे- धीरे जमीन पर अवैध निर्माण एवं धार्मिक स्थल का निर्माण भी करवा सकता है जिसमे भविष्य में स्थिति तनावपूर्ण बन सकती है । ग्रामीणों ने इसे तुरंत कब्जा मुक्त कराकर बोई गई फसल को सरकारी कब्जे में कराने की अपील की है। प्रार्थना पत्र पर पंकज दुबे, राघव कुमार, ओमकार दुबे, जाहर, आदेश दुबे, आदर्श कुमार, हरिओम, देव कुमार, पंकज दुबे, महेश साहू कपिल दुबे अमन कुमार, भूरे रजक आदि के हस्ताक्षर बने हुए हैं।