फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर बीएसए को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय ऐवनी की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी (स्लोगन) लिखने के मामले में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन एक मंच पर आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने ब्राह्मण चेतना परिषद के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही बीएसए को बर्खास्त करने की मांग की गई। संगठनों ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना परिषद ने घंटाघर प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने इसमें भागीदारी जताई। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। सर्व ब्राह्मण महामंडल जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोस्वामी ने कहा कि सनातन धर्म में मंदिर की घंटी सभी के कल्याण के लिए बजाई जाती है। उन्होंने बीएसए को बर्खास्त करने की मांग की। ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने में लगे हुए हैं। इस कृत्य में लिप्त लोगों को जब सजा नहीं मिल जाती है, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हरीबाबू शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन पुन: शुरू किया जाएगा । इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान उमाशंकर बिदुआ, अशोक रिछारिया, आदित्य नारायण बबेले, संतोष शर्मा, चुन्नीलाल उपाध्याय, डॉ. सतीश सुड़ेले, भगवत नारायन वाजपेयी, गिरीश पाठक, सत्यनारायण तिवारी, प्रदीप रिछारिया, सुनील शर्मा, शिवनारायण संज्ञा, विजय तिवारी, नरेंद्र तिवारी, राजेश दुबे, मनीष दुबे, आशीष दुबे, आशीष रिछारिया, राजेन्द्र मोहन दुबे, श्यामा कांत चौबे, विद्याकान्त मालवीय, दीपक पाराशर, संजीव हुंडैत, रिंकू बबेले, शिवांश तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, मोहित, सुनील शर्मा, मोहित तिवारी, पप्पू कौशिक आदि उपस्थित रहे।
-----
प्रदर्शन रोकने को कई लोग रहे सक्रिय, पुलिस से हुई बहस
धरना शुरू होने से रोकने के लिए कई लोग सक्रिय दिखे। इसमें कुछ शिक्षक नेता भी शामिल रहे लेकिन आक्रोशित चेतना परिषद पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। इससे लोगों की मंशा पर पानी फिर गया। उधर, आंदोलनकारियों की पुलिस से भी बहसा-बहसी हुई।
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज
महरौनी(ललितपुर)। ब्लॉक तालबेहट के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐवनी में आपत्तिजनक स्लोगन लिखने को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। ब्राह्मण महामंडल महरौनी के अध्यक्ष लालाराम वाजपेई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार महरौनी श्रीकृष्ण को सौंपा गया। इसमें एबीएसए और बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि तालबेहट के कंपोजिट विद्यालय ऐवनी में जिस तरह से दीवार पर जातिगत टिप्पणी लिखी गई, उससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। बीएसए द्वारा केवल विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है जबकि इस मामले में अध्यापकों के साथ अधिकारी भी उतने ही दोषी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए चित्रों में आपत्तिजनक स्लोगन को पढ़कर बीएसए मुस्कुरा रहे हैं। बीएसए को तत्काल इस पर सख्त कार्रवाई करनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लालाराम बाजपेई, रामविलास कटारे, श्रीप्रकाश दीक्षित, कैलाश नारायण तिवारी,रामकुमार नायक, कमलेश पंडा, जगदीश पुरोहित, पुष्पेन्द्र पटैरिया, अवधेश नायक, गौरव कौशिक, प्रेमशंकर तिवारी, जगदीश पंडा, महेश तिवारी, अभय दुबे, सूर्यकान्त त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक, संजय भौंडले, देवेन्द्र तिवारी, आनंद त्रिपाठी, दिनेश विदुआ, मोना तिवारी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें