फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटा, परेशान लोग

विज्ञापन
डब्बों से पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान शहर के लोअर जोन में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से करने में नाकाम है। इसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी हो रही है। उनको पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि इन दिनों बारिश का पानी हर जगह फैला है। पिछले कई दिनों में विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या है। पहले मोटर बदलने के नाम पर जलापूर्ति बाधित बनी रही, अब पाइप लाइन फटने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के सीजन में भी शहरवासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोअर जोन के निवासी पिछले पंद्रह दिनों से पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जल संस्थान द्वारा ज्यादा क्षमता की नई मोटर स्थापित करने से लोगों को जलापूर्ति सुधरने की उम्मीद बंध गई थी। यहां के लोगों ने मोटर स्थापित होने के दौरान तनिक भी आपूर्ति गड़बड़ाने का विरोध नहीं किया। अब नई मोटर भी लग गई, फिर भी नलों के माध्यम से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पिछले दो दिन से पाइप लाइन फटने की वजह से मोहल्ला चौबयाना, महावीपुरा, सरदारपुरा, बड़ापुरा, बजरिया, मऊठाना, चिरौलपुरा, सुभाषपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की परेशानी बनी है, इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर दो के पास लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरा के पास लगा हैंडपंप भी खराब है। कुछ ऐसे भी हैंडपंप हैं, जिनमें लोगों ने व्यक्तिगत मोटर लगा रखी हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को हैंडपंप से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। विभागीय कर्मचारी जानकर भी अंजान बने हैं। उधर, मोहल्ला चौबयाना निवासी केपी कंचन का कहना है कि पूरी गर्मी में भरपूर पानी नहीं मिल सका। अब, जब बारिश का सीजन है और चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। उस वक्त में भी जल संस्थान पीने के पानी के लिए परेशान कर रहा है। घर में महीनों से पानी नहीं आया है। कई जगहों पर पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। जब भी कोई पानी नहीं आने की शिकायत करता है तो जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी कोई न कोई नई बात बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस तरह पानी की परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोमवार को रात्रि डेढ़ बजे तक मरम्मत का कार्य चलता रहा, जिससे टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। बुधवार को जलापूर्ति सामान्य रहेगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें