फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ से सवरेंगी पाली की तस्वीर

विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत पाली में हुई बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास के लिए खाका खींच कर सवा करोड़ रुपये के बजट के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसमें पुराने लंबित पड़े प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में एक-एक कर सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगती गई। उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि पहले बजट के अभाव में लंबित पड़े कार्यों को प्रमुखता दी जाए। इसमें सालों से खराब पड़े कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे और नगर पंचायत के सूचना तंत्र लाउडस्पीकर को दुरुस्त करने के लिए सर्वप्रथम मुहर लगी। सीसीटीवी कैमरे चालू होने से कार्यालय की कामकाजी व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज राही ने कस्बे के भुजरया तालाब पर बोट क्लब का सपना लोगों को दिखाया था, जिस पर आगे बढ़ते हुए तालाब पर बोट क्लब के लिए प्रस्ताव पास हुआ। स्वच्छ पाली सुंदर पाली की तस्वीर साकार करने के लिए विशेष ख्याल रखा गया, इसमें कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पेशाबघर, सार्वजनिक शौचालय, जहां नाली और सड़क का अभाव है, वहां इसके प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। बोर्ड बैठक संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर मुस्कान रही। बैठक में महेंद्र यादव, ममता अहिरवार, प्रवीण पांडेय, शिवलाल रजक, राजाराम चौरसिया, प्रभा चौरसिया, मनोज चौरसिया, रानी चौरसिया, नारायण दास, नंदकिशोर चौरसिया, पार्वती चौरसिया, चरनसिंह मौजूद रहे।
ठेकेदार को होंगे नोटिस जारी
पाली। कस्बे में जलनिगम द्वारा वार्ड 9 एवं 10 में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य महीनों से चल रहा है। इस दौरान संबंधित ठेकेदार ने सड़क खोद पाइप लाइन तो डाल ली लेकिन इसके बाद खोदी गयी सड़क को उसी की मिट्टी से लापरवाही तरह से ढक दिया । जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । लगभग तीन माह से सड़कों की खराब हालत और लोगों की परेशानी देख बैठक में ठेकेदार को नोटिस दिए जाने की बात सामने आयी । जिस पर एसडीएम ने शीघ्र इनको नोटिस दिए जाने के लिए निर्देशित किया ।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव
पाली। कस्बे का दायरा बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कस्बे की सीमा विस्तार पर जोर दिया। सीमा विस्तार होने से कस्बे के विकास के दरवाजे भी खुल जाएंगे, क्योंकि अभी पाली सीमा के अंदर आबादी ही है। जबकि पाली के नाम से जमीन राजगढ़ पाली ग्रामीण ग्राम पंचायत में है। जमीन के लिए पाली को इसी ग्राम पंचायत की ओर देखना पड़ता है। सीमा विस्तार को लेकर नए सीमांकन पर मुहर लगी, जिसमें पाली से लगे चारों तरफ के गांव इसमें शामिल होंगे।
सेनानी की याद में बांटे कंबल
पाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिषर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चुन्नीलाल चौरसिया जी की स्मृति में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी को पर्व की मिठाई वितरित की। इस मौके पर संजीव चौरसिया जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मनीष तिवारी, आलोक चौरसिया, अमित पांडेय मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें