फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डारें रइयो डोर, छोड़ गोकुल बसो चाए मथुरा...गांव व मंदिरों में गाई गईं फागें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में उत्साह के साथ फाग गीत भी गाए गए, जिन्हें सुनकर लोग झूम उठे। लोक गीत कलाकारों की टोलियों ने गाया कि डारें रइयो डोर, छोड़ गोकुल बसो चाए मथुरा। ढोलक की धुन पर फाग गीतों को सुनकर लोग झूमने को मजबूर हो गए। साथ ही मंदिर में जहां भगवान को गुलाल लगाई गई। वहीं टोलियों के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों और मंदिरों में होली के उत्सव फाग गाए गए। रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। बृहस्पतिवार को धनगर पाल समाज की ओर से पाल समाज के मंदिर तुवन चौराहा स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर पर फागें गाकर होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। यहां ढोल-मजीरे की धुन पर श्रीकृष्ण को समर्पित फागें गाईं। वहीं, राधा कृष्ण मंदिर में फाग टोलियों पर फूलों की बारिश भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें