फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में होंगी पीजी की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक पूरा करने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज को दो वर्ष पूर्ण होने को हैं। अब यहां पीजी की पढ़ाई प्रारंभ होगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसके लिए आवेदन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
जिले के मेडिकल कॉलेज में जल्द ही स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू होने की तैयारी है। इससे जहां मेडिकल शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। वहीं, जिले और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन ने पीजी कोर्स शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और गंभीर बीमारियों का इलाज भी जिले में ही संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पीजी कोर्स शुरू होने से चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे कॉलेज में आधुनिक उपचार पद्धतियों और नई तकनीकों के उपयोग में भी तेजी आएगी।


मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
पीजी कोर्स शुरू होने के बाद मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग समेत कई विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन



युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
मेडिकल कॉलेज में पीजी पढ़ाई शुरू होने से मेडिकल स्नातकों को जिले में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।


वर्जन
मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में पीजी पाठ्यक्रम के तहत जो भी मानक हैं, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। इसके बाद उन विभागों में पीजी पाठ्यक्रम की अनुमति के लिए पत्राचार किया जाएगा। - डॉ मयंक शुक्ला, प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें