फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में जाखलौन पंप लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, दो भाग निकले

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन में पेट्रोल पंप पर हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में सर्च ऑपरेशन के दौरान राजघाट रोड पर कालापहाड़ के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोलियों में एक बदमाश और एसओजी टीम के दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार व सीओ सिटी केशवनाथ ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

22 फरवरी की रात में लगभग नौ बजे थाना जाखलौन के अंतर्गत जाखलौन-पाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर बंदूकधारी बदमाशों ने दो कर्मचारियों को लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया था और पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने पेट्रोल संचालक जाखलौन निवासी बिहारी लाल साहू की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक ने जाखलौन थानाध्यक्ष, कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया था।
रात में पुलिस को बदमाशों की राजघाट रोड पर लोकेशन मिली। इस पर एसओजी, कोतवाली एवं राजघाट चौकी पुलिस की टीमों ने घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात को बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, इससे उनकी बाइक खाई में गिर गई। बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीमों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। बदमाशों की ओर से फायरिंग में एसओजी सिपाही देवेंद्र के हाथ में गोली लगी, जबकि सिपाही अमित पाठक गिरने से घायल हो गया। मुठभेड़ में पुलिस टीमों ने घायल बदमाश मोहल्ला जुगपुरा निवासी ब्रजेंद्र यादव पुत्र पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश और मुठभेड़ में घायल साथियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें