ललितपुर। प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तलब करने के लिए एमपी, एमएलए न्यायालय में याचिका दी गई है। यह याचिका ग्राम पनारी निवासी बलवंत सिंह ने दायर की है।
विज्ञापन
बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि बीते 25 अक्तूबर को पटना में एक कार्यक्रम था। इस दौरान खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध टिप्पणी की थी। एक दर्शक के टोकने पर उन्होंने मोदी के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी की। याचिका में कहा गया है कि यह एक संज्ञेय एवं दंडनीय कृत्य है। याची ने खरगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने और उन्हें न्यायालय में तलब करने की मांग की है। अधिवक्ता भवगत प्रसाद पाठक ने बताया कि न्यायालय ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है।