फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 3.97 करोड़ से संवारा जाएगा नाराहट का तालाब

विज्ञापन
कस्बा नाराहट का तालाब। स्रोत-संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
लितपुर। सिंचाई विभाग ने नाराहट तालाब के जीर्णोद्धार के लिए करीब 3.97 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना में तालाब की पिचिंग, कैनाल की लाइनिंग और स्ट्रक्चर का काम शामिल है। जीर्णोद्धार से तालाब में सीपेज-लीकेज की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


कस्बा नाराहट में स्थित यह प्राचीन तालाब रबी सीजन में किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इसकी पानी भंडारण क्षमता 1.5 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है। तालाब से दो नहरें दायीं व बायीं निकली हैं, जिनसे रबी की फसल की सिंचाई की जाती है। तालाब काफी पुराना होने और रखरखाव के अभाव में जीर्णशीर्ण हो गया है। यह मानसून में अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पाता। सिंचाई विभाग ने अब इसके जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी ली है। कार्ययोजना में तालाब को मिट्टी डालकर ऊंचा करना और गेटों के पास सुधार कार्य भी शामिल हैं। विभाग जल्द ही इस कार्ययोजना को शासन में स्वीकृति के लिए भेजेगा।

सिंचाई का रकबा बढ़ेगा
नाराहट तालाब इस क्षेत्र के गांवों सहित किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसान सिंचाई के लिए इसी तालाब के पानी पर निर्भर हैं। वर्तमान में इस तालाब से करीब 210 एकड़ जमीन सिंचित की जाती है। तालाब का जीर्णोद्धार हो जाने से इसका सिंचित क्षेत्र बढ़ेगा। इसका सीधा फायदा किसानों को होगा।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 1.5 एमसीएम पानी भंडारण क्षमता
- 1.2 किलोमीटर दांयी नहर प्रणाली
- 600 मीटर बांयी नहर प्रणाली
- करीब 210 एकड़ भूमि की होती है सिंचाई
-
कस्बा नाराहट स्थित तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को शासन स्तर से स्वीकृति मिलने और धनराशि आवंटित होने के बाद यहां कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह कनौजिया, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें