फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में ससुराल गए युवक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के कुम्हैड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में शादी समारोह में आए एक युवक की शनिवार की देर रात को छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कुम्हैड़ी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना मालथौन अंतर्गत कस्बा मालथौन निवासी प्रदीप सिंह लोधी (44) पुत्र रघुवीर सिंह लोधी बीते दो दिन पहले 18 जून को ललितपुर जिला के थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में अपनी ससुराल आया था। बीते रोज शनिवार को भी वह ससुराल में ही रुक गया और रात्रि में अपने साले राघवेंद्र एवं अन्य रिश्तेदार के साथ छत पर सोने चला गया। देर रात को प्रदीप सिंह अचानक छत से नीचे बाहर की ओर एक खंडहर में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब उसका साला राघवेंद्र जागा तो छत पर जीजा को न पाकर उसने बाहर निकलकर देखा तो वह बाहर खंडहर में पड़ा था। तब उसने पास में जाकर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख उसके सभी ससुराली व गांव वाले एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर कुम्हैड़ी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ राजाराम सिंह ने बताया कि मृतक दो दिन पहले ससुराल आया था और शनिवार को वहीं रुका था कि रात्रि में सोने के दौरान प्रदीप की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक का एक बेटा व दो बेटियां हैं और उसकी एक बहन है। जबकि उसके छोटा भाई की करीब पांच साल पहले फांसी लगाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें