फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सूर्य की तपन से बेहाल रहे लोग, तापमान पहुंचा 42 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा, जब तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में सूर्य की तपन से लोग बेहाल हो उठे। अभी कुछ दिन ऐसा ही हाल रहने वाला है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगी थीं। 11 से 12 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, इसके बाद तापमान लगातार बढ़ते हुए दोपहर करीब दो बजे 42 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहा। पारा बढ़ने से लोग धूप से बेहाल नजर आए। राहगीर तौलिया से मुंह बांधकर चल रहे थे, वहीं, बालिकाएं सिर पर दुपट्टा ढंककर जा रही थीं। वहीं, लोगों ने सूख रहे कंठों को ठंडे पेय पदार्थों से तर किया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापतान 42 डिग्री सेल्सियस, बुधवार और बृहस्पतिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें